फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hotel worker robbed by poisoners in roadways bus in khatima

Udham Singh Nagar News: बस में जहरखुरानों ने होटलकर्मी को लूटा, टनकपुर में बेहोशी की हालत में मिला युवक

Thu, 06 Feb 2025 12:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

चंडीगढ़ से रोडवेज बस में सवार होकर खटीमा लौट रहे एक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। उन्होंने युवक का मोबाइल, एक बैग और पर्स पार कर लिया। युवक बेहोशी हालत में टनकपुर में मिला। परिजनों ने उसे खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Hotel worker robbed by poisoners in roadways bus in khatima
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंडीगढ़ से रोडवेज बस में सवार होकर खटीमा लौट रहे एक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। उन्होंने युवक का मोबाइल, एक बैग और पर्स पार कर लिया। युवक बेहोशी हालत में टनकपुर में मिला। परिजनों ने उसे खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुंडेली निवासी अमर सिंह चंडीगढ़ स्थित एक होटल में नौकरी करता है। मंगलवार को वह चंड़ीगढ़ से रोडवेज बस से खटीमा आ रहा था। उसे नगला तराई में अपने मामा के पुत्र के विवाह में शामिल होना था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उसे खटीमा पहुंचना था। तय समय पर उसके न पहुंचने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने चंड़ीगढ़ में अमर सिंह के साथ रहने वाले युवक से फोन पर बात की। जहां उसने बताया कि अमर सिंह से देर रात करीब डेढ़ बजे बात हुई थी। उस समय बताया था कि वह हरिद्वार में है। इसके बाद परिजनों ने रोडवेज बस चालक का नंबर जुटाकर उससे संपर्क किया।
विज्ञापन


बनबसा-टनकपुर के बीच उतार दिया था
बस चालक ने बताया कि उसे बनबसा-टनकपुर के बीच उतार दिया था। फिर परिजनों ने बनबसा थाने को सूचना दी। इसके बाद टनकपुर पुलिस ने युवक के मिलने की सूचना दी। परिजन युवक को लेकर खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमर सिंह का एक बैग, मोबाइल और करीब तीन हजार रुपये जहरखुरानों ने लूट लिए। जबकि उसका एक बैग रोडवेज बस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed