{"_id":"681bb374ffc97b901307daba","slug":"hotel-operators-are-having-a-great-time-in-the-wedding-season-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126682-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादियों की धूम में होटल संचालकों की बल्ले-बल्ले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादियों की धूम में होटल संचालकों की बल्ले-बल्ले,
Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अप्रैल-मई के मुहूर्त पर होने वाली शादियों व अन्य कार्यक्रमों के लिए तीन से चार महीने पहले ही बुकिंग हो चुकी थी। ऐसे में होटल संचालकों के अनुसार पिछली बार के मुकाबले इस बार मई में शादियों के लिए बुकिंग ज्यादा हुई है।
होटल मैनेजर महेश आर्य ने बताया कि अब बुकिंग में पैकेज की बड़ी डिमांड रहती है। इसमें हल्दी, मेहंदी की पूरी डेकोरेशन भी होटल में की जाती है। साथ ही मनोरंजन के लिए एंकर, खेल व तमाम अन्य तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग घरों के बजाय सभी फंक्शन होटल में करना पसंद करते हैं। कैटरिंग संचालक विजय सिंह रावत ने बताया कि कई लोग खानों की स्पेशल डिमांड करते हैं। ऐसे में वह होटल में भी कैटरिंग अपनी पसंद से करवाते हैं। इस बार पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बुकिंग हैं।
कोविड के बाद घटी मेहमानों की संख्या
होटल संचालकों ने बताया कि कोरोना के पहले ज्यादातर बुकिंग एक हजार लोगों के हिसाब से होती थी लेकिन कोविड के बाद 500 लोगों के लिए ही बुकिंग आती है। कोरोना में लगे प्रतिबंध से मेहमानों की सूची में संख्या कम होने लगी है। इस कारण बुकिंग के दामों में भी गिरावट हुई है। लोग कम लोगों में फंक्शन करना चाहते हैं। साथ ही बुकिंग के दौरान शादियों को फिल्मी बनाने पर ज्यादा जोर होता है। ऐसे में स्टेज डेकोरेशन और लाइट्स पर खास ध्यान रखा जाता है।