फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hospital workers raging on doctors watching patients, work outs

मरीजों को देख रहे डॉक्टर पर भड़के अस्पताल कर्मी, कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hospital workers raging on doctors watching patients, work outs
जसपुर। बाजपुर स्थानांतरित संविदा डॉक्टर की ओर से ओपीडी में मरीजों को देखने पर अस्पताल कर्मी भड़क गए। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक की ओर से डॉक्टर को ओपीडी से हटाने के बाद ही कर्मी काम पर वापस आए। वहीं, डॉक्टर ने सीएमओ के आदेश पर काम करने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी में संविदा डॉक्टर संजीव देशवाल ओपीडी में आए मरीजों की जांच कर उन्हें दवा लिख रहे थे। इसी समय काम पर आए फार्मासिस्ट, नर्स, वार्ड ब्वाय आदि डॉक्टर को काम करता देख खफा हो गए। उन्होंने अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर दिया। मामले की जानकारी सीएमएस डॉ. हितेश शर्मा को हुई तो उन्होंने मरीजों को देख रहे डॉक्टर को ओपीडी कक्ष में बैठने से मना कर दिया। इसके बाद कर्मी काम पर लौट आए। कर्मियों का कहना था कि डॉक्टर का तबादला बाजपुर हुआ है। वह काम के दौरान कर्मियों से गालीगलौज करते हैं। इससे खफा कर्मियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया है। बताया कि उन्होंने अधिकारियों को पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. देशवाल ने बताया कि उनका तबादला बाजपुर को हुआ है। उन्हें अभी आदेश प्राप्त नहीं किया है। सीएमओ के आदेश पर वह मरीजों को देख रहे थे। करीब 70 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा लिख चुके थे। गालीगलौज के सवाल पर कहा कि वह कर्मियों से काम करने को कहते हैं। इससे कर्मी नाराज हो जाते हैं और आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करने वालों में एबी पाटनी, एनवी तिवारी, एबी भट्ट, मनु राठी, मनोज, कैलाश, विकास, शकील, आशा, शेर सिंह, स्नेहा, कमला, बलजीत, पार्वती, मूर्ति, संजय कुमार, रवि सिंह, राजेश कुमार शामिल रहे।

वहीं, सीएमएस डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर और कर्मियों के बीच विवाद है। इसकी वजह डॉक्टर और कर्मियों को मालूम है। पूरा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। वह जानकारी करा रहे हैं। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed