{"_id":"61f2f872d0db1d252f10b6d6","slug":"honour-rudrapur-news-hld4520657108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
दिनेशपुर में 103 फीट का तिरंगा को बटन दबाकर फहरातीं नगर पंचायत सीमा सरकार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
73वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन में डीएम युगल किशोर पंत ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान वहां उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।
बुधवार को डीपीएस, होली चाइल्ड स्कूल, एएनझा इंटर कॉलेज, श्री सनातन धर्म कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय, श्री गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इनकम टैक्स ऑफिस आदि में ध्वजारोहण किया गया। इधर, पुलिस लाइन में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए व स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया गया। परेड में आर्म्ड पुलिस, सिविल पुलिस महिला व पुरुष, पीएसी महिला व पुरुष, एनसीसी व पीआरडी जवानों की प्लाटून ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि डीएम ने पुलिस परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सन 1950 में हमारे देश में संविधान लागू हुआ था।
14 फरवरी को मतदान दिवस है। हम सबके लिए यह एक अवसर है कि हम सब गणतंत्र को और मजबूत करें। कहा कि संविधान को अंतिम रूप देने में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का बहुमूल्य योगदान था। इस अवसर पर परेड के साथ-साथ विभिन्न विकास विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया। इसमें स्वीप की झांकी को प्रथम, आपद प्रबंधन विभाग को द्वितीय व गन्ना विकास विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस दौरान एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने डीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां सीडीओ अशीष भटगांई, एडीएम डॉ ललित नारायण मिश्र, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, तहसीलदार नितेश डागर व अन्य लोग थे।
विज्ञापन
कोरोना साइकिलिंग वॉरियर्स को किया सम्मानित
रुद्रपुर। जय हिंद ऑटो टेक इंडस्ट्रीज के लोगों ने कोरोना साइकिलिंग वारियर्स को सम्मानित किया। वारियर्स ने रुद्रपुर से पंतनगर तक 26वें साइकिलिंग ट्रेक के साथ ही 1100 किमी की दूरी का सफर तय किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि फिट इंडिया-हिट इंडिया आत्म निर्भर भारत साइकिलिंग ट्रैक मुहिम को कोरोना संक्रमण की पहली लहर में शुरू किया गया था। वहां साइकिलिंग ट्रैकिंग कॉर्डिनेटर भूपेश दुम्का, आरपी भारती, किरन कश्यप, तेजस्वी कुमार, मोनिका बाला, तुषार बैरागी, अमन मेहरा, लक्की आदि थे। संवाद
पंतनगर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
पंतनगर। गणतंत्र दिवस पंतनगर विवि सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन विवि के गांधी मैदान में हुआ जहां विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने झंडारोहण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
विवि की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था उत्तरांचल संगम के संरक्षक केसी तिवारी ने संगम कार्यालय में झंडारोहण किया। यहां डॉ. एएस जीना, डॉ. जीसी जोशी, संगम अध्यक्ष विक्रम माहोड़ी, सचिव चंद्रशेखर बचखेती सहित संगम के तमाम सदस्य मौजूद रहे। वहीं कैंपस स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. आरएस सेंगर ने ध्वजारोहण किया। बालनिलयम स्कूल में प्रबंधक डॉ. जीसी जोशी ने ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया। पंतनगर इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राइमरी स्कूल हल्दी, नगला व बेनी सहित निकटवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। इधर पंतनगर एयरपोर्ट में निदेश राजीव पुनेठा ने झंडारोहण कर एयरपोर्ट की उपलब्धियों सहित भविष्य की योजनाओं से परिचित कराया। इसके अलावा 1यूके आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी में 47 कैडेटों की उपस्थिति में कमान अधिकारी एएस राठौर झंडारोहण कर कैडेटों को एकता और अनुशासन का महत्व बताया। इस दौरान कैप्टन मीना मृगेश, कैप्टन सुधिर कुमार, हरीश सिंह बिरौड़िया, सुबेदार एसके मिश्रा, प्रधान सहायक विजय कुमार, एएन तिवारी, बलवंत यादव, साहब सिंह, खड़क सिंह, संदीप आदि मौजूद थे। संवाद
दिनेशपुर। जाफरपुर मार्ग पर पुलिन बाबू चौक के सामने नगर पंचायत की ओर से राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत 13 लाख रुपये से स्थापित 103 फीट ऊंचे तिरंगे को नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने बटन दबाकर फहराया। वहां ईओ सरोज गौतम, सुधीर राय आदि मौजूद थे।
इसके अलावा थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्रा, न्यू एरा पब्लिक स्कूल में रविंद्र पाल सिंह, किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल में सतेंद्र सिंह, स्टेट बैंक में शशि भूषण, विद्या सागर विद्या मंदिर में धनंजय कुमार, विश्वास रेड रोज इंटर कॉलेज में हरिपद विश्वास, समाज उत्थान विद्या मंदिर में वीरेश सिंह, एसडी सुरेंद्र नाथ इंटर कॉलेज में सुभाष व्यापारी, किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में आलम जीत सिंह, नवोदय इंटर कॉलेज चक्की मोड़ में हरीश जोशी ने झंडारोहण किया। संवाद।

पंतनगर के गांधी मैदान में छात्रों को संबोधित करते कुलपति डॉ. तेजप्रताप।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में सम्मानित साइकिलिंग कोरोना वारियर्स व अतिथि।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पुलिस लाइन में सलामी लेते डीएम व एसएसपी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को सम्मानित करते डीएम।- फोटो : RUDRAPUR