{"_id":"a21fb97f39b8331ef94e5b92194be1bc","slug":"homegrown-wines-grab-haldwani-8-1-million-charged-to-charge-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी मदिरा हल्द्वानी डिपो इंचार्ज पर 81 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी मदिरा हल्द्वानी डिपो इंचार्ज पर 81 लाख हड़पने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर शुगर मिल के देसी मदिरा हल्द्वानी डिपो इंचार्ज पर शराब बेचकर 81 लाख 14 हजार 740 रुपये की धनराशि मिल कोष में जमा न कर हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मिल प्रधान प्रबंधक की संस्तुति पर आसवनी प्रबंधक राधाकृष्ण ध्यानी ने मदिरा हल्द्वानी डिपो इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा गया है कि यूपी के गांव जफ्फरपुर (अंबेडकर नगर) निवासी लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला 1983 से चीनी मिल में कार्यरत हैं। 22 जून 2012 को लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला को देसी मदिरा डिपो हल्द्वानी का इंचार्ज नियुक्त किया गया। वे 12 सितंबर 2015 तक शुक्ला तैनात रहे। वित्तीय वर्ष 2014-15 की समाप्ति से पहले इंचार्ज शुक्ला को बेची गई मदिरा की धनराशि मिल कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए। लेकिन धनराशि जमा नहीं हुई। मिल प्रशासन की तरफ से 12 दिसंबर 2015 को नोटिस भेजकर धनराशि सात दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिये गये। इंचार्ज शुक्ला पर मदिरा विक्रय का 81,14,740 रुपये शेष है।
विज्ञापन