{"_id":"5a97013d4f1c1b8e328b4b29","slug":"holi-celebration-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैने रंग दी लाल चुनरिया सजना तोरे रंग में....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैने रंग दी लाल चुनरिया सजना तोरे रंग में....
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में होली गीत गाते कलाकार एवं थिरकती महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा बस्ती में अधिवक्ता दिवाकर पांडेय के निवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। बैठकी होली का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस अवसर पर अल्मोड़ा से आए कलाकार प्रभात गंगोला, हेम पांडेय, मुंबई से आए हेमंत पंत, स्मित तिवारी, गुड्डू तिवारी ने विभिन्न रागों होली गायन किया। नवोदित कलाकार मास्टर मृदुल, निश्चल, हार्दिक और अक्षत पांडेय ने ‘भरत मोरे नैनन में पिचकारी’ गाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
कलाकारों ने ‘मैने रंग दी लाल चुनरिया सजना तोरे रंग में’, ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’ आदि होली गीत गाए। वहां शैल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष भरत लाल शाह, दिनेश भट्ट, दिवाकर पांडेय, कीर्तिनिधि शर्मा, महेश कांडपाल, मोहन उपाध्याय, हरीश दनाई, राजेश पुंशी, जहांगीर कुरैशी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन