{"_id":"586aa1134f1c1b0252158ed6","slug":"hg-and-5-36-million-fine-on-glfar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्फार और एचजी पर 5.36 करोड़ का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्फार और एचजी पर 5.36 करोड़ का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार ने 13 दिसंबर को छापेमारी के दौरान गल्फार और एचजी इन्फ्रा कंपनी के स्टोन क्रशर पर मिले अवैध भंडारण के मामले में दोनों स्टोन क्रशरों पर पांच करोड़ 36 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
एसडीएम विनोद कुमार ने 13 दिसंबर को क्षेत्र के सभी स्टोन क्रशरों पर छापेमारी कर क्रशरों पर लगे उपखनिज व मिट्टी के स्टाक की जांच कराई थी। गल्फार कंपनी के स्टोन क्रशर पर 24 हजार 853 घनमीटर आरबीएम व 22 हजार 728 घनमीटर मिट्टी मिट्टी का अवैध भंडारण मिला था। इसके अलावा एचजी इन्फ्रा कंपनी के क्रशर पर 16 हजार 202 घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पाया गया था।
एसडीएम ने बताया कि गल्फार कंपनी पर तीन करोड़ 72 लाख 83 हजार चार सौ रुपए, एवं एचजी इन्फ्रा कंपनी पर एक करोड़ 64 लाख दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों कंपनियों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। कहा कि अवैध खनन व अवैध भंडारण किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।