{"_id":"5fc2a8078ebc3ec5ef031b65","slug":"health-rudrapur-news-hld4055450145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर सीमा में 250 लोगों को कोरोना जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर सीमा में 250 लोगों को कोरोना जांच के बाद मिला प्रवेश
विज्ञापन
रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर एक महिला की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के बाद अब जिले की सीमा पर सख्ती कर दी गई है। दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। शनिवार को रामपुर सीमा पर 250 लोगों की जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोग अपने गंतव्यों को रवाना हुए।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामपुर सीमा पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि एहतियातन दिल्ली से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सीमा पर एक दिन में 250 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है, इसे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमा पर दिल्ली से आने वाले लोगों को जांच के लिए रोकने के आदेश दिए हैं। हालांकि, शासन की ओर से अभी इस संबंध में आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
संक्रमण के मामले बढ़ने पर बनाए कंटेनमेंट जोन
रुद्रपुर। सीएम टीएस रावत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी डीएम, एसएसपी, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर समीक्षा की। संक्रमण के नियंत्रण के लिए सभी लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलों में बाहरी प्रदेशों के हाई रिस्क क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर शत प्रतिशत सैंपलिंग सुनिश्चित कराई जाए। इन व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाए।
जरूरत के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। डीएम रंजना राजगुरु ने मुख्यमंत्री को जिले में किए जा रहे बचाव कार्यों की जानकारी दी। कहा कि संबंधित एसडीएम से कोविड-19 के संबंध में रोजाना रिपोर्ट ली जा रही हैं। वहां पर एसएसपी डीएस कुंवर, सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम जेसी कांडपाल, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. हरेंद्र मलिक आदि थे।

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री की वीसी में शिरकत करते डीएम व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR