फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

काशीपुर के 16 परीक्षा केंद्रों में दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health
काशीपुर के उदयराज कॉलेज में बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्र व्यवस्थापक शिक्षकों को आवश्यक जानकारी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से दो पालियों में शुरू हो रही है। क्षेत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं इसमें से दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। काशीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से 14 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। जबकि शिवलालपुर अमरझंडा और बरखेड़ा पांडे केंद्र पर हाईस्कूल की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं हाईस्कूल के 2966 और इंटरमीडिएट के 2300 छात्र-छात्रा परीक्षा दो पालियों सुबह 8 से 11 और दोपहर में 2 से 5 बजे के बीच देंगे।
विज्ञापन

बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि वह कोविड गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षाएं संपन्न कराए। इस दौरान मास्क व सामाजिक दूरी के साथ ही सैनेटाइजेशन जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बीईओ नेगी ने बताया 16 परीक्षा केंद्रों में से दो परीक्षा केंद्र छात्र संख्या अधिक होने पर संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इसमें उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 491 और इंटरमीडिएट के 550 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर में हाईस्कूल में 426 और इंटरमीडिएट में 363 परीक्षार्थी पंजीकृत होने पर संवेदनशील बनाया गया है।

बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक ब्रजेश कुमार गुप्ता व मेजर मुनीशकांत शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बताया गया कि वह परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्कूल में पहुंच जाएं। साथ ही केंद्र को नकलविहीन बनाने के लिए स्कूल गेट पर ही छात्रों को सर्च करें। कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराते हुए सामाजिक दूरी के साथ परीक्षार्थियों को कक्षा कक्ष में बैठाएं। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी अशोक कुमार अग्निहोत्री, गुलाब सिंह, जगदीश चंद्र पांडे समेत अन्य स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed