{"_id":"f018b667964c43f1008836baaaf63481","slug":"health-department-team-for-the-five-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच लोगों के लिए सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच लोगों के लिए सैंपल
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की यहां मृतक के
विज्ञापन
घर पहुंचकर पांच लोगों के सैंपल लिए। वहीं सीएमओ ने भी परिजनों से मुलाकात
कर मामले की जानकारी ली। मोहल्ला अल्लीखां निवासी हाजी मोहम्मद हारुन की
स्वाइन फ्लू से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
कुमाऊं में स्वाइन फ्लू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो
गया था।
मंगलवार को एपेडेम्योलॉजिस्ट डा. शिवी अग्रवाल के नेतृत्व में रुद्रपुर से पहुंची टीम ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। साथ ही मरीज के साथ गए पांच लोगों के सैंपल भी लिए। जिन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजा जाएगा। टीम ने परिवार समेत आसपास के लोगों से मास्क लगाने तथा हाथ न मिलाने की सलाह दी। बाद में सीएमओ डा. एचके जोशी ने भी परिजनों से वार्ता कर इलाज के कागजात देखे। उन्होंने बताया कि एसआरएल डायग्नोस्टिक द्वारा की गई जांच में मृतक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग को भी सात दिन तक पीड़ित परिवार के सदस्यों से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। टीम में डा. विकास गहलौत, तौफीक अहमद, चंद्रशेखर, आरसी श्रीवास्तव शामिल थे।