फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health department sealed hospital for running without documents in gadarpur

Gadarpur: बिना दस्तावेज अस्पताल का संचालन, स्टाफ नर्स और डॉक्टर भी नदारद, स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल किया सील

Mon, 04 Dec 2023 03:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 03:33 PM IST
सार

गदरपुर में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। अस्पताल बिना दस्तावेजों के संचालित होता मिला। साथ ही अस्पताल में डाॅक्टर और स्टाफ नर्स भी नहीं मिले। इस पर टीम ने अस्पताल के साथ ही चल रहा मेडिकल स्टोर सील कर दिया।

विज्ञापन
Health department sealed hospital for running without documents in gadarpur
सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। अस्पताल बिना दस्तावेजों के संचालित होता मिला। अस्पताल में डाॅक्टर और स्टाफ नर्स भी नहीं मिले। इस पर टीम ने अस्पताल के साथ ही चल रहा मेडिकल स्टोर सील कर दिया। 

विज्ञापन


रविवार को एडीएम जय भारत सिंह के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काशीपुर रोड पर स्थित बेबी हॉस्पिटल एंड फिजिशियन सेंटर में औचक निरीक्षण किया। टीम को हॉस्पिटल में एक मरीज मिला लेकिन मौके पर न कोई डाक्टर था और न ही स्टाफ नर्स। टीम ने संचालक शमीम अहमद से अस्पताल और संचालित मेडिकल स्टोर के कागजात तलब किए लेकिन शमीम 16 मार्च से संचालित अस्पताल से संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। 
विज्ञापन


एसडीएम सिंह ने शमीम को फटकार लगाते हुए तहसीलदार दिनेश सिंह बिष्ट को अस्पताल और मेडिकल स्टोर को सीज करने के निर्देश दिए। टीम ने मौके से आवश्यक दस्तावेज और कुछ मोहरों को कब्जे में लेकर अस्पताल और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम में सीएचसी गदरपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विवेक सिंह, तहसीलदार रुद्रपुर दिनेश कुमार कुटोला, एसआई कुसुम रावत, दीपक कुमार, लालता प्रसाद, शकुंतला शाह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed