फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Headmaster suspended for working with fake BTC certificate

Udham Singh Nagar News: फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for working with fake BTC certificate
सितारगंज। फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षक को बीईओ की जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। उन्हें बीईओ कार्यालय सितारगंज से अटैच कर दिया गया है। उनकी सहायक अध्यापक पद पर तैनाती 1997 में हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथा अकबर, सितारगंज में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात अनिल कुमार ने 1990 में जिला एवं प्रशिक्षण संस्था चमोली से बीटीसी की थी। बीटीसी प्रमाणपत्र पर अनुक्रमांक 515 अंकित है। बंडिया, किच्छा निवासी शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा ने अनिल कुमार के बीटीसी प्रमाणपत्र को सत्यापन के लिए जिला एवं प्रशिक्षण संस्था चमोली भेजा था। वहां से पता चला कि अनिल कुमार ने कूटरचित तरीके से फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र बनाया है। विभाग ने अनिल को स्पष्टीकरण के तीन मौके दिए। इसके बावजूद, वह विभाग को संतोषपूर्ण स्पष्टीकरण नहीं दे सका। इसके बाद बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा और जिला एवं प्रशिक्षण संस्था चमोली से आई सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद अनिल कुमार के बीटीसी प्रमाणपत्र को सत्यापन के लिए चमोली भेजा गया था। रिपोर्ट में उनके प्रमाणपत्र के फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई की गई। आगे की जांच कराकर अनिल कुमार की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरेंद्र कुमार मिश्रा, डीईओ बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed