फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   head-on collision between two cars in Bajpur

भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 11 लोग घायल

Mon, 04 Dec 2023 07:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 07:07 PM IST
सार

बाजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
head-on collision between two cars in Bajpur
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर के हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित संत निरंकारी भवन के पास कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जयवर्धन कांडपाल, वीरेंद्र रावत, शिवानंद भट्ट, संदीप रावत निवासी कर्णप्रयाण, निरंजन भट्ट निवासी नैनीताल और दूसरी कार में सवार सना, आफरी, सायरा, सीरत, असलम, एक वर्षीय इसरा निवासी अफजलगढ़ जिला बिजनौर घायल हो गए। अफजलगढ़ निवासी कार सवार हल्द्वानी से बाजपुर की ओर आ रहे थे। टक्कर लगने से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसआई प्रकाश चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को एक वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है घटना ओवर टैक करने के प्रयास में हुई है। पुलिस ने बताया किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed