फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   He took stock of developments in DM

मुख्यमंत्री ने डीएम से विकास कार्यों की जानकारी ली

Fri, 27 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 27 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
He took stock of developments in DM
दिल्ली से वायुयान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एयरपोर्ट के वीआईपी कक्ष में जिलाधिकारी डा. पंकज पांडे से जिले के विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने सड़कों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि सड़कों की मरम्मत अथवा निर्माण में देर करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करें। उन्होंने पंतनगर विवि के कुलपति डा.मंगला राय से विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों की जानकारी भी ली। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक सुब्रमण्यम से एयरपोर्ट विस्तार की जानकारी ली। उन्होंने डीएम से कहा कि एयरपोर्ट पर कारगो विमानों की लैंडिंग के लिए अपेक्षित भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पंतनगर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दुग्ध विकास मंत्री हरीश दुर्गापाल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, जिलाध्यक्ष एनएस बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर राजन जैन, सेवा सिंह, रॉकी टाकुली, फजील खान, साबिर अहमद, हरभजन सिंह विर्क, सुरेंद्र नरूला, रवि कुशवाहा, कन्हैया लाल, अजय सिंह, परवेज, विनोद कोरंगा, महफूज खान, कमल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed