{"_id":"69c6df4d75bbbd36760d9fd7","slug":"havan-yagya-and-bhandara-organized-at-shiv-parvati-temple-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-139086-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिव पार्वती मंदिर में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिव पार्वती मंदिर में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन
Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रामनवमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नवरात्र पर व्रत रखने वाली महिला और पुरुषों ने कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया। रामनवमी के पावन पर्व पर श्री शिव पार्वती मंदिर में हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को मंदिर के पुजारी राजीव गौतम ने विधिवत हवन यज्ञ संपन्न कराया और दोपहर बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे के दौरान विधायक अरविंद पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश भुड्ढी, सतीश छाबड़ा, रमन छाबड़ा, राजकुमार भुड्ढी, रणजीत सिंह बिष्ट, कश्मीर लाल कंबोज, अंजू भुड्ढी, इंदु मेहरा, मंजू गुंबर आदि मौजूद रहे। संवाद