फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haridwar Rural in Nainital team wins the kabaddi

बालिका वर्ग में नैनीताल और बालक वर्ग में हरिद्वार ग्रामीण की टीम विजेता

Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। Updated Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Rural in Nainital team wins the kabaddi
बाजपुर में कबड्डी खेलते प्रतिभागी। - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीताल की बालिका टीम और बालक वर्ग में हरिद्वार ग्रामीण की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
सोमवार को चीनी मिल मैदान में 16 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग में नैनीताल और देहरादून के बीच हुआ। सात अंकों से नैनीताल टीम विजयी रही। बालक वर्ग में हरिद्वार ग्रामीण और हरिद्वार शहर टीम के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
तीन अंकों से हरिद्वार ग्रामीण टीम विजयी रही। उत्तराखंड कबड्डी संघ के प्रदेश सचिव महेश जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र रौधार, जिलाध्यक्ष मेजर सिंह संधू ने विजेताओं को पदक, ट्राफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां ब्रजेश कुमार, मंजीत सिंह राजू, उमेश, दलजीत सिंह, जोनी, ओंकार, विनय गुप्ता, कमल, टिंकू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed