{"_id":"5ca64df2bdec2213ff32cb93","slug":"hanging-in-memory-of-wife-death-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के वियोग में बरसी के दिन कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के वियोग में बरसी के दिन कर ली खुदकुशी
Fri, 05 Apr 2019 12:03 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक श्याम लाल पत्नी मुन्नी देवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के वियोग में अधेड़ ने पीपल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साल पहले चार अप्रैल को अधेड़ की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी की बरसी के दिन ही अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पत्नी के वियोग में मौत को गले लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पुलभट्टा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम अंजनिया निवासी श्याम लाल (54) पुत्र दुलीचंद 30 साल पहले अंजनिया गांव छोड़कर रम्पुरा रुद्रपुर में बस गए थे, लेकिन वह गांव दुपहरिया में स्थित मंदिर में आते जाते रहते थे। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ग्राम दुपहरिया के ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने जिंद बाबा के मंदिर में पीपल के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर पेड़ से शव उतारा। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त रम्पुरा निवासी श्यामलाल के रूप में की। सूचना पर श्यामलाल के बेटे और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया कि श्यामलाल की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पत्नी मुन्नी देवी के वियोग में मौत को गले लगाने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उन्होंने रम्पुरा में श्यामलाल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी से असीम प्रेम बना चर्चा का विषय
किच्छा। थाना पुलभटटा के अंतर्गत ग्राम अंजनिया निवासी श्यामलाल सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे। श्यामलाल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी का उन्होंने विवाह कर दिया था। पत्नी की बरसी के दिन ही जान देने का मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
इधर, पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि श्यामलाल की जेब से एक फोटो मिली, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ है। फोटो एडिटिंग कर श्यामलाल ने अपनी पत्नी को अपने दिल के पास बैठाया हुआ है। बताया जा रहा है कि श्याम लाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी से असीम प्रेम करते थे, इसीलिए खुदकुशी के लिए भी उन्होंने वही तारीख चुनी।