{"_id":"5cc35276bdec22075b0be645","slug":"haldwani-s-ayushi-chess-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी की आयुषी बनी शतरंज की चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी की आयुषी बनी शतरंज की चैंपियन
Sat, 27 Apr 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शरतंज के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्फ्लूएंस पब्लिक स्कूल में चल रही राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ऑल इंडिया फीडे रेटेड स्मार्ट गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में हल्द्वानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हल्द्वानी की आयुषी कांडपाल ने शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। हल्द्वानी की ही कुंजिका त्रिपाठी दूसरे और पूनम दुबे तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
उत्तरांचल राज्य शतरंज संघ की ओर से आयोजित स्मार्ट गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-7 में हल्द्वानी सान्वी भट्ट प्रथम व नित्या लोशाली द्वितीय रहीं। अंडर-11 में हल्द्वानी की चारवी भट्ट प्रथम, अनन्या वर्मा द्वितीय व भूमि कुंजवाल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
अंडर-15 हल्द्वानी की कशिश बिष्ट प्रथम, किच्छा की नंदिनी गुप्ता द्वितीय व हल्द्वानी आराध्या गुप्ता तृतीय रहीं। वरिष्ठ श्रेणी में किच्छा की सीमा सिंह प्रथम, हल्द्वानी की रेनू कोठारी द्वितीय व रुद्रपुर की नीतू जोशी तृतीय रहीं। वहां मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, उत्तरांचल राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज रघुवंशी, महासचिव संजीव चौधरी, विद्यालय की निदेशक साक्षी छाबड़ा, पुनीत छाबड़ा आदि थे।
विज्ञापन