फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hajyatra From Uttarakhand

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के 284 हाजियों का पहला काफिला पहुंचा वतन

Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hajyatra From Uttarakhand
जसपुर। उत्तराखंड के 284 हाजियों का पहला काफिला मंगलवार को सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर सकुशल पहुंचा गया। इंतजार में बैठे परिजनों ने आगे बढ़कर हाजियों को गले लगाया और मुबारकबाद पेश की। उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि समिति की ओर से टीम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों का स्वागत किया गया। मंगलवार को तय समय पर फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। एयरपोर्ट पर ही प्रति हाजी को पांच लीटर आबे जम-जम देकर विदा किया गया। टीम में अब्दुल कादिर आदि थे। हाजी बोले :
विज्ञापन

- बरसों से हज करने के लिए अल्लाह से दुआ मांगी थी। अल्लाह का शुक्र उसने हज के सभी अरकान सही से अदा करा दिए। बस अल्लाह हज कबूल कर लें। - हज्जन रूखसाना बेगम, गूलरगोजी।
विज्ञापन


- दुआ करती हूं कि अल्लाह हर मुसलमान को हज कराए। हज के अरकान करने में पूरा समय बीता। अल्लाह के करीब जाने का एहसास हुआ। लौटने का मन नहीं था। - हज्जन नाजमा खातून, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हज का मौका मिला। खाना-ए-काबा, मदीना मुनव्वरा, मीना, अरफात, मुज्दलिफा आदि मकामात की जियारत की, बड़ा सकून मिला। दुनिया में शांति के लिए दुआ मांगी। - हज्जन खैरूनिशा, जसपुर।


- दुनिया भर से लाखों लोग आए थे। कोई परेशानी नहीं हुई। संपूर्ण यात्रा बड़े सुकून से हुई। ऐसा नजारा मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। अल्लाह और हज करने का मौका दें। - हाजी लईक अहमद, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed