{"_id":"63c6e77c4cd47f00c64cc97f","slug":"gypsy-driver-opens-fire-on-young-man-in-broad-daylight-narrowly-escapes-rudrapur-news-hld48896226-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिप्सी चालक ने दिनदहाड़े युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिप्सी चालक ने दिनदहाड़े युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में महीनेभर के अंदर दूसरी बार गोली चलने की वारदात हुई है। गाबा चौक पर वाहन निकालने के चक्कर में हुई कहासुनी के बाद दिनदहाड़े जिप्सी चालक ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। राहत की बात रही कि युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद जिप्सी चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
आदर्श कॉलोनी निवासी वसीम गल्ला मंडी स्थित एक फर्म में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वसीम फर्म का बिल जमा करने बाइक से गाबा चौक स्थित पावर हाउस जा रहा था। वसीम के मुताबिक, गाबा चौक पर सामने से एक खाकी रंग की जिप्सी आ रही थी जिसमें चालक के अलावा बगल वाली सीट पर एक महिला भी बैैठी हुई थी।
बाइक सवार वसीम जब जिप्सी के सामने आया तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में जिप्सी चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहासुनी के बाद जिप्सी चालक ने वाहन के अंदर से ही पिस्टल निकाली और वसीम पर एक फायर कर दिया। फायरिंग में बचते ही वसीम अपनी जान बचाते हुए पावर हाउस के अंदर घुस गया। घटना के बाद जिप्सी चालक भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी ली लेकिन मौके से पुलिस को खोखा नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी और आसपास के लोगों से मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने वसीम की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि आरोपी को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर में लगातार बढ़ रहीं फायरिंग की घटनाएं
रुद्रपुर। शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं को देखकर कहा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। घटना होने के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को सिर्फ जेल भेजने तक ही सीमित रह गई है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। वहीं अपराधी खुलेआम अवैध असलहे लेकर घूम रहे हैं और जरा-जरा सी बात पर फायर झोंकने से भी नहीं हिचकते। दो जनवरी को आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बाइक जल्दबाजी में निकालने के चक्कर में डिबडिबा निवासी हरमन ने एक बाइक सवार पर फायर झोंक दिया था। हालांकि बाइक सवार बच गया था और पुलिस ने सप्ताह भर में हरमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संवाद