{"_id":"66884b96c9579d4524016ca4","slug":"guruji-will-go-to-jail-if-he-consumes-tobacco-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-112437-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गुरुजी करेंगे तंबाकू का सेवन तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गुरुजी करेंगे तंबाकू का सेवन तो जाएंगे जेल
विज्ञापन
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक में सीडीओ की खरी-खरी
रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों में चेकिंग करें। यदि शिक्षक भी तम्बाकू का सेवन करते हुए पाए जाते है तो संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। यदि कोई भी दुकानदार शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू बेचते हुए पाया जाता है तो उनका भी चालान करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीम बनाकर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाए। वहीं परिवार नियोजन की बैठक में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए वैज्ञानिक विधियों के प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए। बैठक में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, राजेश आर्या, सीईओ केएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध और डीपीओ मुकुल चौधरी आदि मौजूद रहे।