फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurugn honored on Teachers Day

शिक्षक दिवस पर गुरुजन हुए सम्मानित

Tue, 06 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gurugn honored on Teachers Day
रुद्रपुर में सम्मानित होते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
 जिले में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन के साथ गुरुजनों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने गुरु-वंदन छात्र-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन गांधी कॉलोनी स्थित तिलक राज कपूर स्मृति बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर में किया।
विज्ञापन


अध्यापकों और मेधावी बच्चों को सम्मानित  किया गया। शाखा अध्यक्ष संजय राधू ने विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की महत्ता के बारे में बताया।  प्रधानाचार्य दीपचंद जोशी ,रोहित नागपाल ,वीरेंद्र सुखीजा ने विचार रखे। शाखा के सदस्य पुष्पक अग्रवाल, नितेश  गुप्ता, सुभाष नारंग, संजय खेड़ा, अरविंद अग्रवाल, स्नेहा राधू, अंजलि  नारंग, ज्योति सुखीजा नीतू नागपाल मौजूद थे। गुरुनानक डिग्री कालेज में भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या भावना कपूर, डा. विनीता पांडे, अजय सिंह यादव, एस के मिश्रा, गौरव मिश्रा, संदीप त्रिपाठी आदि थे। जनता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


कला प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, ऋषि द्वितीय और गणेश को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में रीना आनंद, आराधना, अंशु उपाध्याय, ममता, रेनू सक्सेना, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, कमला बिष्ट, अंजली मिश्रा, परमजीत कौर आदि थे।  बीआरसी में सेवानिवृत्त अध्यापिका नीमा पंत, सुनीता अग्रवाल एवं राधा उपाध्याय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी डा. गुंजन अमरोही, कैलाश गिरि, रघुराज रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अनिल शर्मा, शिशिकला, कुंवर पाल कोली, कल्लू राम कोली, विरमा कोली, सोमपाल कोली, खेमकरन कोली आदि थे। लालपुर स्थित फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

प्रधानाचार्य रणवीर सिंह,राजेश कुमार, अमित प्रताप सिंह, अर्चना सिंह,अमित शर्मा आदि थे। रुद्रा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, वेदिक ग्लोबल स्कूल, एप्पल सीड प्ले स्कूल, भानु प्रताप मेमोरियल स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। अलखदेवी स्थित स्वबोध गुरुकुल स्कूल में भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, पुनीत कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, अजय कुमार पांडे, मीरा गुप्ता, सुखदेव सिंह, विपिन शर्मा आदि थे ......


रुद्रपुर। आदित्य नाथ झा इंटर कालेज में शिक्षकों ने डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को श्रद्घासुमन अर्पित करने के बाद शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने सरकार की वादाखिलाफी का विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इस दौरान भरत सिंह, एनएल गंगवार, ओपी शुक्ल, गिरीश चंद्र, जी एस सिरकवार, एसडी पाठक, एस एस पांडेय, आरपी सिंह, सीपी यादव, विपिन कुमार गुप्ता, कैलाश राम, कुलदीप कुमार आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed