फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Guru Gobind Singh Jayanti Celebrated

दशम गुरु गोविंद सिंह को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti Celebrated
सितारगंज गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : SITARGANJ
खटीमा। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व शुक्रवार को मनाया गया। पंजाब से आए रागी जत्थों ने गुरु के साहस से प्रेरणा लेने की अपील की। स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा में तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ का विधिवत समापन हुआ। इस बीच श्रद्धालुओं ने गुरु के दरबार में मत्था टेक कर अरदास की। स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विज्ञापन

दीवान हाल में महिला कीर्तन मंडली एवं पंजाब से आए कथा वाचक नक्षत्र सिंह ने गुरु महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में नोजगे पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शबद सुनाए। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरता गया। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान सेवा सिंह ने संगत से गुरु के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। वहां पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल बत्रा, कोषाध्यक्ष सुरजन सिंह, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रंधावा, महेंद्र सिंह, रोशन लाल ग्रोवर, संजीव बत्रा, बल्देव सिंह आदि थे।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह की वीरता को किया याद
सितारगंज। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा साहिब में 20 जनवरी को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शुक्रवार को पड़ा। संगत ने गुरु गोविंद सिंह की वीरता को याद किया। गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया था। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरता गया। वहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलवीर सिंह बल, सचिव गुरप्रीत सिंह देओल, कोषाध्यक्ष सुखवीर सिंह बेदी, कुलदीप सिंह लालपुर, हरचरन सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरुमुख सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed