{"_id":"574ddbf54f1c1baa48108abc","slug":"gularbhoj-dam-firing-indiscriminately-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज डैम में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूलरभोज डैम में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली के अवैध शिकार की सूचना पर ठेकेदार के शूटरों ने मंगलवार को गूलरभोज के जलाशय पर मजदूरी कर रहे लोगों पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए जानलेवा हमले से मौके पर ही अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान 12 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को गोलियां लगी हैं, घायलों का इलाज रुद्रपुर जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए गूलरभोज के सैकड़ों लोगों ने पुलिस चौकी घेरी और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यहां बौर और हरिपुरा जलाशय में आगरा की ए एंड एस कंपनी का मत्स्य आखेट का ठेका है। पिछले कुछ दिनों से डैम का जलस्तर कम होने से ठेकेदारों की मनाही के बाद भी ग्रामीण मछलियों का शिकार कर रहे थे। मंगलवार को लगभग दस बजे हरिपुरा के खजिया सलूस के पास नाले में मछली के शिकार की सूचना पर ठेकेदार के शूटर मय असलहे के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इनको देखकर मछली मार रहे लोग तो भाग गए, लेकिन यहां सिचाई विभाग में दैनिक मजदूरी कर रहे कमल हसन और राहुल मेहता इनके हत्थे चढ़ गए। इन लोगों ने कहा कि वह तो मजदूर हैं पर उन्होंने एक न सुनी और रायफल की बट और लाठियों से उनको पीट दिया। निर्दोषों की पिटाई पर गांव की महिलाएं ठेकेदार के गुर्गों से उन्हें छुड़ाने की गुहार लगाने लगी, लेकिन इन्होंने महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
यह देखकर अन्य ग्रामीण भी डैम पर चढ़ने लगे तो लगभग दो दर्जन शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कमल हसन के सीने और जांघ, राहुल के पैर में गोली लगी। वहीं शहजाद की जांघ, शाहिदा के सिर, अजरुदीन, रुखसार, मिलकिश और सागिरा को छर्रे लगे। गोलियां लगते ही ठेकेदार के शूटर मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों में इस गोलीकांड पर ठेकेदारों के विरुद्ध आक्रोश फैल गया और ठेकेदारों पर हमला करने की तैयारी को पुलिस ने समझाकर शांत किया। ग्रामीणों के अनुसार इन शूटरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की।
यूपी के थे ठेकेदारों के शूटर
ठेकेदारों के जिन शूटरों ने डैम पर काम कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है वह पेशेवर बदमाश लग रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कम से कम 10-12 लोगों के हाथों में रायफल और तमंचे थे, वह बिना किसी के भय के लगातार फायरिंग करते रहे। बातचीत में उनकी भाषा यूपी के रामपुर जिले की ओर इशारा करती है। वहीं पुलिस सूूत्रों के अनुसार भी यह आशंका लगाई जा रही है कि ठेकेदार के शूटर यूपी के थे। उधर पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
लोगों की सुरक्षा को भेजी गई पुलिस ठेकेदारों की सुरक्षा में दिखी
मछली ठेकेदारों के शूटरों द्वारा लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने तत्काल एएसपी कमलेश उपाध्याय को निर्देश दिए थे कि वह मौके पर आसपास के थानों से भी फोर्स को भेजे और माहौल को नियंत्रित किया जाए। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने दिनेशपुर, गदरपुर थानों को निर्देशित करते हुए पुलिस फोर्स को रवाना करवा दिया, लेकिन जब मीडिया कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां गुस्साए सैकड़ों लोगों ने गूलरभोज पुलिस चौकी को घेर रखा था और एक थाने की पुलिस फोर्स ठेकेदारों के झाले पर उनकी ही सुरक्षा में तैनात दिखाई दी। जहां सैकड़ों लोगों का आक्रोश बढ़ते हुए माहौल को तनावपूर्ण की ओर इशारा कर रहा था वहीं पुलिस ठेकेदारों के झालों पर गप्पे मारती हुई भी दिखाई दी।
घटना की जैसे ही सूचना मिली तत्काल मौके पर आसपास के थानों की फोर्स को भेजने के आदेश दिए गए। डैम में मछली ठेकेदारों के लोगों ने जिस तरह से दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की है, वह कानून का खुला उल्लंघन है। इस दिशा में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। दोषी लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अराजकता का माहौल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ठेकेदारों से भी गहन पूछताछ कर रही है।
-- अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी यूएस नगर