{"_id":"5706abf14f1c1b5319c815c3","slug":"guest-teacher-want-the-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों की नियुक्ति को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों की नियुक्ति को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचर
- फोटो : Amar Ujala
कई सामाजिक कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने गेस्ट टीचरों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पीएस राणा को सौंपा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि विद्यालयों में रखे गये अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने से गेस्ट टीचरों की नये सत्र में नियुक्ति किये जाने का मामला लटका है।
विज्ञापन
नियुक्ति न होने पर गेस्ट टीचरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने गेस्ट टीचरों की नियुक्ति किये जाने की मांग की है। वहां जगतार सिंह बाजवा, हीरा सिंह, असद अली, केवल सिंह, निंरजन सैनी आदि थे।
विज्ञापन
इधर, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी अध्यक्ष जुम्मा भारती ने राज्यपाल को पत्र भेजकर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति किये जाने की मांग की है।