फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Great Fire of spare parts store

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग

Wed, 01 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Great Fire of spare parts store

मोबिल, स्पेयर पार्ट्स दुकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। आग बुझाने में दुकान स्वामी का हाथ भी झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर आसपास की दुकानों के आगे रखा सामान और एक पेड़ भी आ गया। दुकान स्वामी ने करीब 25 लाख रुपए की क्षति होना बताया है।

विज्ञापन

मंगलवार को तड़के तीन बजे गश्त कर रही पुलिस टीम नेरामपुर रोड स्थित विज लूब्रिकेंटस की दुकान में धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी। पुलिस कर्मियों ने दुकान के बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर फोन करके  आग की सूचना दुकान स्वामी रमन विज को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड की भी सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे दुकान स्वामी रमन विज ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनका हाथ झुलस गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग भी आ पहुंचे। उन्हाेंने भी आग बुझाने का प्रयास किया।  फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। कोतवाल ओपी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मोबिल में आग लगने की खबर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोबिल आयल पेट्रोल की तरह आग पकड़ रहा था। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारों की ईंटें भी फट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed