फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur

PHOTOS: रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, महिलाओं ने बरसाए फूल; तस्वीरों में देखें नजारा

Wed, 06 Mar 2024 07:46 PM IST
हीरा मेहरा सुनील दिवाकर, संवाद
सुनील दिवाकर, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Mar 2024 07:46 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजूल भूमि पर काबिज 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि पट्टे और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 परिवारों को आवास आवंटन पत्र दिए। 

विज्ञापन
Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजूल भूमि पर काबिज 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि पट्टे और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 परिवारों को आवास आवंटन पत्र दिए। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया। सामान्य परिवार से होने की वजह से उन्होंने यहां की गरीबी, परेशानियों को नजदीक से देखा है। रोटी, कपड़ा, मकान के लिए पूरा जीवन गुजर जाता है। ऐसे में पट्टाधारकों के लिए अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने जिले में 56704.93 लाख के 222 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विज्ञापन

Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गांधी पार्क में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मालिकाना हक के पट्टे मिल रहे हैं। इसके लिए आमजन, जनप्रतिनिधियों ने लगातार आवाज उठाई और आपकी सरकार ने भी पूरी मेहनत की है। जब उच्च न्यायालय ने नजूल नीति को खारिज कर दिया था और भूमि खाली करने के आदेश दिए थे तो सरकार ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में रखकर सबके हक की लड़ाई लड़ी और जीत मिली। विधानसभा में नजूल नीति 2021 लाकर इसे लागू कर दिया। नजूल के कब्जेदारों को मालिकाना हक देने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी घर-घर गए, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जल्द ही बचे लोगों को भी पट्टे दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur
रुद्रपुर में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पीएम मोदी की प्रेरणा से जनसेवा की भावना के अनुरूप काम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्ज्वना गैस, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना भी गिनाईं। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लाभार्थियों को बधाई दी। कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए डबल इंजन गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल व संचालन हरीश दनाई व संजीव बुधोरी ने किया।

 

विज्ञापन

Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur
सीएम बोले, प्रभावित दुकानदारों का होगा पुर्नवास - फोटो : अमर उजाला

सीएम बोले, प्रभावित दुकानदारों का होगा पुर्नवास
सीएम ने कहा कि जी 20 सम्मेलन के दौरान नेशनल हाइवे चौड़ीकरण में दुकानें हटाई थीं। इससे प्रभावित दुकानदार और परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए डीएम को निर्देश दिए हैं। वेंडिंग जोन के प्रभावितों को भी अन्य जगहों पर समायोजित किया जाएगा। वेंडिंग जोन में करीब 300 से अधिक दुकानें और फड़ बनाए जाएंगे। औद्योगिक नगरी होने से रुद्रपुर बहुत बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। 

 

 

Grand welcome for CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur
मंच पर दिए गए नजूल भूमि के फ्रीहोल्ड प्रमाण पत्र के लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला

मंच पर दिए गए नजूल भूमि के फ्रीहोल्ड प्रमाण पत्र के लाभार्थी
शिवनगर मोहल्ला निवासी परमजीत कौर, रिंकू सिंह, सूरज पाल, आंचल वर्मा, शिवानी।
पहाड़गंज निवासी विक्की सिंह, राजेंद्र पाल, गौरव सिंह, जय प्रकाश, सूरज सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार।
दरियानगर निवासी मोनिका मैसी, फूलमती, भगत सिंह अधिकारी, मनमोहन शर्मा।
भूतबंगला निवासी ओमवती, परवीन जहाँ, मीना, शकील अहमद एवं राजेन्द्र।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed