फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Govt properties under radar of encroachment

Udham Singh Nagar News: अब सरकारी संपत्तियों के अतिक्रमण पर भी चलेगा अतिक्रमण, जानिए कहां

Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Govt properties under radar of encroachment
रुद्रपुर एनएच-87 किनारे हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहा यूआईआरडी का गेट व चेक पोस्ट। संवाद - फोटो : Samvad
एनएचएआई की ओर से पूर्व में नोटिस चस्पा कर विभागों को स्वयं संरचनाएं हटाने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

रुद्रपुर। एनएच-87 चौड़ीकरण की जद में आ रहीं सरकारी संपत्तियों में नोटिस चस्पा करने के बाद भी सरकारी विभागों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। अब जल्द ही एनएचएआई की ओर से अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। हाईवे निर्माण कर रही गाबड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है।
जी-20 सम्मेलन से पहले मार्च में एनएच-87 चौड़ीकरण की जद में आईं 130 दुकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्त किया था। उसके बाद एनएचएआई की ओर से सरकारी कार्यालयों के बाहर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया गया। सात माह गुजरने के बाद भी सरकारी कार्यालयों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन

इन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान और पंचायती राज ने एसएलओ कार्यालय से मुआवजा लेकर नई चहारदीवारी और गेट बना दिया है। कुछ समय पहले ही एनएच की ओर से चहारदीवारी तोड़ी गई है लेकिन अभी भी पुराना गेट व चेकपोस्ट जस का तस खड़ा हुआ है। 31वीं वाहिनी पीएसी और उद्यान विभाग ने भी नई चहारदीवारी का निर्माण कर लिया है लेकिन एसएसपी कैंप कार्यालय, कोतवाली, बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस, नगर निगम ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताई नाराजगी
रुद्रपुर। एनएच-87 चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत जमीन में सैकड़ों दुकानों के साथ विभिन्न सरकारी भवनों के परिसर आ रहे हैं। एनएचएआई की ओर से व्यापारियों के साथ ही विभागों को भी पूर्व में नोटिस जारी किए थे लेकिन अभी तक किसी ने भी निर्माण को हटाया नहीं है। 17 मार्च को जिला प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ दुकानों को तोड़ा था तो व्यापारियों ने सरकारी अतिक्रमण को नहीं तोड़ने पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद एनएचएआई की ओर से सरकारी अतिक्रमण तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए गए लेकिन सरकारी विभागों के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। संवाद
44 से बढ़ाकर 60 मीटर चौड़ा किया जाना है एनएच
रुद्रपुर। रुद्रपुर की रामपुर सीमा से काठगोदाम तक(फेस-2) 49.7 किलोमीटर सड़क का निर्माण 650 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में एनएच-87 की चौड़ाई 44 मीटर है, अब इसे 60 मीटर यानी डिवाइडर के दोनों और 30-30 मीटर चौड़ा करने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में गाबड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने इसको लेकर बाजार क्षेत्र में नपाई भी की थी। व्यापारियों के विरोध के बाद उन्हें वहां से भागना पड़ा। संवाद

-
कोट-
हाईवे चौड़ीकरण की जद में कई सरकारी विभागों की संपत्तियां आ रहीं हैं। कुछ सरकारी विभागों ने तो मुआवजा लेकर नया निर्माण करा लिया है लेकिन अभी भी कई सरकारी विभागों ने अधिग्रहण की गई भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया है। चौड़ीकरण को लेकर सर्वे किया जा रहा है, हाईवे की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। -विकास मित्तल,परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed