फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government will spend money for children

तो बंद स्कूलों के बच्चों को नए स्कूल तक लाने का भाड़ा देगी सरकार

Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
कीर्तिराज रुमाल   रुद्रपुर।
कीर्तिराज रुमाल   रुद्रपुर। Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government will spend money for children
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar ujala
जिले में पिछले दो साल से विलय के नाम पर जिले में करीब 15 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। अब शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने बंद हो चुके सरकारी विद्यालयों को नए स्कूल तक पहुंचाने के लिए वाहनों का किराया-भाड़ा देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


 जिले में 792 प्राथमिक विद्यालयों में से करीब 15 स्कूल बंद हो चुके हैं। बंद हो रहे प्राथमिक विद्यालयों की अगले जूनियर हाईस्कूलों से अधिक दूरी होने से गरीब अभिभावकों के माथे पर शिकन पड़ने लगी है। गदरपुर के सरोवरनगर ग्रामसभा के लोगों ने डीईओ बेसिक को इस बाबत पत्र लिखकर समस्या के हल की मांग की थी।
विज्ञापन


लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने विलय होने वाले प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को जूनियर हाईस्कूल तक पहुंचाने में लगने वाले किराया-भाड़े का स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। गत दिनों सरकारी विद्यालयों की बदहाली को देखते हुए जिले मेें पिछले दिनों एक निजी संस्था ने 100 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का ऐलान किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन प्राथमिक विद्यालयों का विलय हो रहा है, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दृसरे विद्यालयों तक पहुंचने पर लगने वाला किराया-भाड़ा सरकार देगी। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा इसकी रणनीति बना ली गई। शासन स्तर पर इसकी लिए मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। - हीरालाल गौतम, सीईओ, ऊधमसिंह नगर   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed