फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government will be merged, children will not go to school

सरकारी स्कूल को विलय किया तो अपने बच्चों को घर बैठाएंगे

Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गदरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  गदरपुर। Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government will be merged, children will not go to school
गदरपुर के राप्रा वि सरोवर नगर में विरोध प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : Amar ujala

एक तरफ शिक्षा विभाग सिर्फ 10 छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की बात कर रहा है वहीं 95 छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरोवरनगर और 33 छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखशांति नगर का विलीनीकरण कर रहा है। यह स्थिति शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की विधानसभा क्षेत्र गदरपुर की है।  

विज्ञापन


    राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरोवर नगर के विलीनीकरण के खिलाफ बुधवार को अभिभावकों व क्षेत्र लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई का विरोध किया। अभिभावकों ने स्कूल के सामने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय न खुलने पर अपने बच्चों को घर पर बैठाने एवं  पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूल में भी न भेजने की बात कही। अभिभावकों ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरोवर नगर में 95 बच्चों होने के बावजूद उसका विलीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने छोटे बच्चों का दो किलोमीटर दूर राउमावि बरेली नगर नंबर दो में  भेजना असुविधाजनक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर गांव के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में नासिर अली, मेहर  अली, गुलफाम अली, शकील अहमद, इसरार अहमद, अली अहमद, शमीम अहमद, शब्बीर अहमद, रफीक अहमद, कमर गालिब, रिफाकत अली शामिल रहे। 

उधर, गदरपुर के ही 33 छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखशांति नगर को आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय आदर्श नगर में विलीनीकरण करने का भी अभिभावकों ने विरोध किया। आनंद ज्योति सेवा समिति के बैनर तले एकत्र लोगों ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।


वहां पर समिति के सचिव दिनेश कुमार, जय नागपाल, विजेंद्र  सक्सेना, राहुल मिश्रा, सुरेंद्र दूबे, सभाशंकर, रवींद्र कुमार, परमजीत सिंह, सोनू सिंह, विमला देवी, अंजुम बानो, पूजा, नसीमा, परवीन आदि थे। इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर रवि मेहता ने कहा कि  स्कूल में कम छात्रों एवं शिक्षकों की कमी के चलते विभाग द्वारा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के तहत विलीनीकरण किया गया है। छात्रों का अहित न हो, इसके लिए विभाग प्रयासरत है। अभिभावकों से मिलकर समस्या का निराकरण कराया जा रहा है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed