फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Goraya won gold in National Army Wrestling Championship

नेशनल आर्मी रैसलिंग चैंपियनशिप में गोराया ने जीता गोल्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goraya won gold in National Army Wrestling Championship
दलजीत सिंह गोराया। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 31 मई से 5 जून के बीच हुई नेशनल आर्मी रेसलिंग चैंपियनशिप में बाजपुर के दलजीत सिंह गोराया ने ओडिशा के चंदन बोरा को पराजित कर स्वर्ण पदक झटक लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दलजीत सिंह गोराया ने बताया कि 90 प्लस किलोभार वर्ग में उन्होंने ओडिशा के चंदन बोरा को हराया। उनका चयन आगामी सितंबर माह में तुर्की में होने वाली विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य तुर्की में होने वाली इस चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन

गोराया इससे पहले भी कई पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। गोराया वर्तमान में केलाखेड़ा के रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट हैं। गोराया की इस उपलब्धि पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, ब्लाक प्रमुख सरिता देवी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गत्ते, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed