{"_id":"60242c6a8ebc3ee926629ffe","slug":"godowns-will-be-provided-on-rent-rudrapur-news-hld414331946","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीसी के रबी बीज उत्पादकों को 15 रुपये क्विंटल रायल्टी बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीसी के रबी बीज उत्पादकों को 15 रुपये क्विंटल रायल्टी बोनस
विज्ञापन
टीडीसी की बैठक में मौजूद डीएम रंजना राजगुरु व अन्य अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
डीएम और उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की प्रबंध निदेशक रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में बुधवार को निदेशक मंडल उपसमिति की बैठक टीडीसी, हल्दी सभागार में हुई। इसमें खरीफ की 2021 में विक्रय के लिए उपलब्ध विभिन्न फसलों और प्रजातियों के प्रमाणित बीजों के मूल्य निर्धारण पर चर्चा और अनुमोदन किया गया।
समिति ने लगातार तीन वर्ष तक निगम के लिए बीज उत्पादित करने और असंसाधित बीजों का अंत:ग्रहण कराने वाले किसानों को अतिरिक्त रायल्टी बोनस के रूप में 15 रुपये प्रति क्विंटल देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही निगम के खाली गोदामों को किराए पर देने का भी निर्णय लिया गया।
डीएम ने टीडीसी की पूर्ण संपत्ति की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा जो गोदाम खाली पडे़ हैं। उन्हें किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू करें। इससे निगम को घाटे से उबारने में सहयोग मिलेगा। टीडीसी महाप्रबंधक डॉ. अभय सक्सेना को प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने काशीपुर में एनएचएआई की ओर से अधिगृहीत टीडीसी की भूमि की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मटकोटा में बीज विधायन संयंत्र के निरीक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हल्दी, अदरक आदि उत्पादों का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
वहां पर संयुक्त निदेशक डॉ. वीर प्रताप सिंह, कृषक निदेशक मुकुल माहेश्वरी, सरपाल सिंह ग्रेवाल, अंकुर पपनेजा, मुख्य बीज उत्पादन अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय, उदयराज सिंह, अनीसूल रहमान, वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल आदि थे।
टीडीसी कर्मियों को जल्द मिलेगा पांच वर्ष से लंबित डीए
पंतनगर। कर्मचारी संगठनों ने डीएम से मुलाकात कर पांच वर्षों से लंबित डीए दिलाने की गुहार लगाई। कर्मियों ने कहा कि वेतन के साथ महंगाई भत्ते में वर्ष में दो बार बढ़ोतरी होती है। टीडीसी में इसे वर्ष 2016 से रोक दिया गया था और अब तक चालू नहीं किया गया है। (संवाद)