फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl misdeed after friendship on social media in rudrapur

CRIME: सोशल मीडिया पर किशोरी से की दोस्ती, फिर घर बुलाकर किया दुष्कर्म; मुनाजिर की इस एक हरकत से सभी हैरान

Wed, 07 Aug 2024 07:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 07:40 AM IST
सार

रुद्रपुर में दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ली। उसके दोस्त ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी का तीसरा दोस्त भी दबाव बना रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Girl misdeed after friendship on social media in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रपुर में दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ली। उसके दोस्त ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी का तीसरा दोस्त भी दबाव बना रहा है। मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि कुछ समय पहले उसकी नाबालिग बेटी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिसई बंडिया निवासी मुनाजिर से पहचान हुई।

विज्ञापन

एक माह पहले मुनाजिर ने उनकी बेटी को किच्छा बुलाया और घर ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अर्धबेहोशी की हालत में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और नग्न फोटो भी खींच लीं। शिकायत करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद मुनाजिर ने बेटी की फोटो रेशमबाड़ी निवासी साहिल उर्फ मुनीम को भेजी। साहिल ने भी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद साहिल ने फोटो भदईपुरा निवासी अपने दोस्त मोहित उर्फ चुटकी को भेजी और अब वह भी उसे धमकी देकर मिलने बुला रहा है। इससे तनाव में आई बेटी से जब उन्होंने परेशान होने की वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोरियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed