फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Generator Theft

बैंक और प्रतिष्ठानों के बाहर लगे जनरेटरों से बैंटरे चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Generator Theft
काशीपुर में चोरी की घटना की जानकारी देता व्यक्ति। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। चोरों ने बैंक, अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे जनरेटर सेट के ताले तोड़कर लाखों रुपये की बैटरियां चोरी कर ली। चोरी की घटना कई प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मुरादाबाद रोड स्थित बड़ौदा बैंक, नवीन मंडी, एसबीआई डिजाइन सेंटर, ईशान हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, गणपति टायर्स, ओम स्वीट्स, बुलेट एजेंसी, बंधन बैंक एवं गंगाराम हॉस्पिटल आदि के बाहर लगे जनरेटर सेट के चोरों ने ताले तोड़ दिए और बैटरी चोरी कर फरार हो गए। एसबीआइ के मैनेजर शशांक कुमार ने बताया कि बैंक के बाहर जनरेटर सेट लगे हैं। सुबह पांच बजे चोर सीसीटीवी फुटेज में ताले तोड़कर बैटरी ले जाते दिख रहे हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर, श्री गणपति टायर्स के स्वामी ने भी बैटरे चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed