फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gave a lift, hypnotized and took off the jewellery, read the full news...

Udham Singh Nagar News: लिफ्ट दी, सम्मोहित किया और उतार लिए गहने, पढ़ें पूरी खबर...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gave a lift, hypnotized and took off the jewellery, read the full news...
पंतनगर। क्षेत्र में सम्मोहित कर दो महिला वेटरिनरी कर्मियों से जेवर, मोबाइल व नकदी ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला वेटरिनरी कर्मियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तारा सनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 14 जून की शाम पांच बजे वह सहयोगी गीता रौतेला के साथ हल्द्वानी जाने के लिए मेट्रोपोलिस गेट के निकट वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। इस दौरान उनके पास में एक और व्यक्ति भी खड़ा था। इसी बीच रुद्रपुर बाजार की ओर से आ रही एक सफेद कार से उस व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। साथ ही उनको भी सीट खाली है कहकर हल्द्वानी तक बैठने को कहा। कार चालक ने स्वयं को पुलिस में कार्यरत बताया। तो उन्होंने विश्वास कर लिया और उस कार में बैठ गईं। इसके बाद उस कार चालक ने संजय वन के पास उन्हें और उनकी सहयोगी गीता को सम्मोहित कर लिया। उसने उनके व गीता के कान के कुंडल, चेन, मोबाइल व नकदी लेकर उनको संजय वन के पास वाहन से उतार दिया और उस व्यक्ति के साथ हल्द्वानी की ओर भाग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed