फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gava made Chowk sewer pit of death

गावा चौक का नाला बना मौत का कुआं

Thu, 23 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gava made Chowk sewer pit of death

गावा चौक स्थित नाला मौत का कुआं बनता जा रहा है। बीते छह माह के भीतर ही नाले में आधा दर्जन से अधिक लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके न तो जिला प्रशासन और नहीं नगर निगम इसे बंद करने की जहमत उठा रहा है। मंगलवार की रात भी बाइक सवार ढाई साल की बच्ची नाले में गिर गई, जिसे आसपास के लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला।

विज्ञापन

शिमला बहादुर निवासी विनय द्विवेदी मंगलवार की रात अपनी पत्नी और ढाई साल की पुत्री के साथ बाइक से काशीपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक गावा चौक स्थित नाले के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इससे बाइक के आगे बैठी उनकी ढाई साल की पुत्री श्रेया भी नाले में गिर गई। जबकि विनय और उसकी पत्नी नाले में गिरने से बाल बाल बच गए। यह देख विनय और उसकी पत्नी ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और नाले में गिरी श्रेया को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से नाले में डूबी बाइक को बाहर निकाला। इस दौरान लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन और नगर निगम को इस नाले में गिरकर किसी की मौत का इंतजार है। यही कारण है कि कई लोग इस नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन आज तक इसे बंद करने की जहमत तक नहीं उठाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed