फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gathering of farmers from the rain season

बेमौसमी बारिश से किसानों का जमावड़ा

Tue, 31 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 31 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gathering of farmers from the rain season
बेमौसमी बारिश से आहत किसानों ने बैठक की। बैठक में बारिश से चौपट हुई फ सल के मुआवजे के साथ-साथ विद्युत, कृषि ऋण माफ ी संबंध प्रस्ताव पारित किए। सोमवार को तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने कांबोज धर्मशाला में बैठक की। बैठक में पहुंचे प्रगतिशील किसान, तराई सिक्ख महासभा के अध्यक्ष स. प्रीतम सिंह संधू ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के बावजूद सरकार अन्नदाता कहलाए जाने वाले मेहनतकश किसानों को राहत तो दूर उल्टा उनका शोषण करने पर तुली है। कहना था कि कमरतोड़ महंगाई, दैवीय आपदा के तहत बेमौसमी बारिश ने किसानों 80 फ ीसदी से अधिक गेहूं की फ सल को तबाह करके रख दिया है। संधू ने सरकार से आहत किसानों के लिए कृषि ऋण, विद्युत बिलों में माफ ी के साथ-साथ तबाह हो चुकी फ सल के एवज में मुआवजे की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्ष किसान नेता सतनाम दास कांबोज जबकि संचालन सुरजीत डाबर ने किया। बैठक को ओम प्रकाश, श्याम चंद, रामाशीष, मनोज कुमार, श्याम चन्द, हरलोक सिहं नामधारी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में दर्शन सिंह, सुभाष कुशवाहा, अवतार सिंह, लेखराज, हाजी मो. अहमद, रमेश चन्द, सर्वजीत सिंह, जय प्रकाश, भजन सिंह, अनूप सिंह, भजन लाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed