फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gas leak Krishna Ice Factory Sealed

गैस लीक होने पर कृष्णा आइस फैक्ट्री सील

Fri, 01 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Fri, 01 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी तीरथपाल सिंह ने जांच पड़ताल कर कृष्णा आइस फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम का घेराव कर आबादी क्षेत्र से आइस फैक्ट्री का हटाने की मांग की। भारी बदबू के कारण एसडीएम भी फैक्ट्री के कक्ष में नहीं ठहर पाए।

विज्ञापन

 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव शक्तिनगर स्थित कृष्णा आइस फैक्ट्री में बुधवार शाम गैस लीक हो गई थी। गैस की बदबू और खांसी आने से ग्रामीण का दम घुटने लगा था। आइस फैक्ट्री की गैस से इतनी बदबू आ रही थी लोगों का घरों में ठहरना मुश्किल हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि आठ माह पहले भी गैस लीक होने पर हादसा होने से बच गया था।

विज्ञापन

उस वक्त एसडीएम ने फैक्ट्री को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का भरोसा दिया था। लेकिन फैक्ट्री मालिक की हठधर्मिता से फैक्ट्री शिफ्ट नहीं हुई और प्रशासन ने भी चुप्पी साध ली। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य ने मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट सौंपी। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सिंह ने फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने फैक्ट्री के एक कक्ष में घुसे लेकिन भयंकर बदबू के कारण तुरंत बाहर आ गए। एसडीएम ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर ताला लगाया और सील कर दिया। एसडीएम ने मालिक से फैक्ट्री को तत्काल शिफ्ट करने की कड़ी हिदायत दी। एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई करने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed