फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Garbaje At Kashipur City

चौथे दिन भी सड़कों पर पसरे रहे कूड़े के ढेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Garbaje At Kashipur City
काशीपुर गिरीताल रोड पर पड़ा कूड़ा । - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मियों ने तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सफाई कार्य बाधित होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए। नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्था न होने तक हाथ ठेलियों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा लेने के लिए निगम प्रशासन ने जीरो वेस्ट कंपनी को ठेका दिया था। कंपनी के भारी भरकम बिल प्रस्तुत करने पर निगम प्रशासन के साथ विवाद हो गया। इस पर निगम ने कंपनी का भुगतान रोक दिया। भुगतान रुकने से जीरो वेस्ट ने अपने कर्मियों को तीन माह का वेतन नही दिया है। इससे कर्मियों ने कूड़ा उठाने का काम बंद कर निगम कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधियों को कर्मियों से वार्ता करने के लिए आना था। कंपनी के स्थानीय प्रबंधक रजत रौतेला, सूरज राज आदि कर्मचारी नेता दिन भर जीरो वेस्ट प्रबंधक विनीत ठाकुर का इंतजार करते रहे लेकिनमुख्यालय से कोई वार्ता के लिए नही पहुंचा। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था खत्म होने से लोग अपने घरों का कचरा जगह-जगह फेंक रहे हैं। वहीं, नालियों से निकाला गया कचरा भी सड़कों पर पड़ा है। इससे शहर में कचरे का अंबार लगा है। घरों से कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां निगम की पार्किंग में खड़ी हैं।
विज्ञापन

जीरो वेस्ट कंपनी के साथ सफाई कार्य का अनुबंध लगभग समाप्ति की ओर है। निगम प्रशासन दूसरा टेंडर करने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है। अगले दो दिनों में कोई व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed