फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Garbage Heap In Rudrapur

सीएम के लौटते ही फिर से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Garbage Heap In Rudrapur
रुद्रपुर में पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार के चलते नैनीताल हाइवे के किनारे पड़ा कूड़ा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला भ्रमण के दौरान रुद्रपुर में उनके रोड शो से पहले प्रशासन और नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार के चलते लगे कूड़े के ढेरों को हटवा दिया था लेकिन सीएम के देहरादून रवाना होने के बाद एक बार फिर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। गांधी पार्क के पास सड़क पर फेंके गए कूड़े से उठती दुर्गंध से आसपास के व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों का सोमवार को लगातार आठवें दिन कार्य बहिष्कार जारी रहने से शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया और महामंत्री सुरेश कुमार मुल्तानी ने कहा कि प्रदेश सरकार को पर्यावरण मित्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। निगम सफाई व्यवस्था को ठेके पर देकर बेहद कम वेतन पर पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति कर उनका आर्थिक शोषण कर रहा है। पर्यावरण मित्र बृहस्पतिवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की रणनीति बना रहे हैं। वहां पर सुनील रोहतगी, राजीव खैरालिया, मनोज कुमार, सूरज आजाद, मुकेश भगत, देव कोली, राजपाल आदि थे। इधर, किच्छा में पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी व राजकुमार बजाज ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया है। वहां पर सचिन चरन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, विनोद कुमार, शाऊल दास, नितिन चरन, राहुल, कुमार, सूरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed