{"_id":"57cdc1864f1c1b305e3176f5","slug":"ganpati-bappa-moria-jaykare-coined-by-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा के साथ ही गणेश महोत्सव का आगाज हो गया। विभिन्न पूजा कमेटी ने संयुक्त रुप से शोभायात्रा निकाली। गणपति बप्पा मोरिया के नारे से शहर गुंजायमान हो गया। इस दौरान कलाकारों ने भक्तिगीतों पर मन मोहक नृत्य भी पेश किया।
सोमवार को सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी, छोटे नीम के राजा, पुठिया के बाग की सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी सहित अनेक कमेटियों ने संयुक्त रुप से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। यात्रा में भगवान गणेश की विशालकाय मूर्ति और छोटी मूर्तियां भी रखी गई थी। श्रद्घालु उत्साह के साथ वाहनों में सजी गणेश की मूर्तियों के आगे और पीछे बैंड बाजे की धुन में नाचते, गाते और भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
मुख्य बाजार, एमपी चौक, रमन सिनेमा रोड, किला बाजार सहित अनेक मार्गों से होती हुई शोभायात्रा अपने अपने महोत्सव स्थल को चली गई। शोभायात्रा से पूरा शहर गणेशमय हो गया। वहीं शहर के अनेक हिस्सों में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें पूरे उत्साह के साथ लोग हिस्सा ले रहे हैं। शोभायात्रा में पंकज माहेश्वरी, अनिल अरोरा, सुधीर अरोरा, अनुराग सारस्वत, आशीष शर्मा, कविता यादव, राजकुमार यादव सहित अनेक मौजूद रहे। उधर एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि गणेश महोत्सव के चलते पुलिस पूरी तरह से चौकस है। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।