फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ganga. came. Hari's. gate. along. Bhagiratha. anoint Shiva.

Udham Singh Nagar News: हरि के द्वार से भगीरथ संग शिव का अभिषेक करने निकली गंगा

Wed, 06 Mar 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganga. came. Hari's. gate. along. Bhagiratha. anoint Shiva.
काशीपुर। काशीपुर का कंकड़-कंकड़ इन दिनों भगवान शंकर की आराधना में डूबा हुआ है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों का आने का सिलसिला अनवरत जारी है। भोलेनाथ के भजनों और जयकारों से माहौल शिवमय हो गया है। भगवा और पीतांबरी कपड़े पहने कांवड़ियों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो मां गंगा भगीरथ के साथ आराध्य का जलाभिषेक करने निकली हों।
विज्ञापन

शिवरात्रि में महज दो दिन और शेष हैं। इस बीच काशीपुर, जसपुर, बाजपुर आदि क्षेत्रों में हरिद्वार से शिवभक्तों की टोलियां कांवड़ लेकर पहुंच रही हैं। शिवभक्त भोलेनाथ के जयकारों से कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िये डीजे पर भक्तिमय भजनों की धुन पर थिरकते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़े जा रहे हैं। काशीपुर की सेवा के लिए जगह-जगह चिकित्सा शिविर और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिवभक्तों के आने का सिलसिला दो दिन तक और जारी रहेगा।
विज्ञापन

----
सतर्कता के लिए पैरों पर बांधें घुंघरू
यात्रा के दौरान शिवभक्त सुरक्षा के मद्देनजर पैरों पर घुंघरू बांध रहे हैं। उनका कहना है कि यात्रा के दौरान वे कच्चे-पक्के रास्तों पर चलते हैं। ऐसे में पैर में कोई कीड़ा न काट ले, इसलिए घुंघरू बांधते हैं। घुंघरू की छन-छन सुनकर मार्ग पर रहने वाले कीड़े और सांप आदि दूर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पैरों के घाव पर भारी पड़ रहा भक्ति का भाव
काशीपुर। कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। कई कांवड़िये ऐसे हैं, जिनके पैरों पर छाले पड़ गए हैं लेकिन उनके चेहरे पर दर्द की नाममात्र भी झलक नहीं दिख रही है। ये कांवड़िये विश्राम कर छालों पर मरहम लगाकर गंतव्य के लिए रवाना होने के लिए उत्साहित हैं। चाहे छाए हो बादल काले, चाहे पांव में पड़ जाए छाले, चल रे कांवड़ियां शिव के धाम... गीतों के बीच यात्रा जारी रखने वाले कांवड़ियों का कहना है यह छाले तो भोले का प्रसाद हैं, इससे क्या घबराना। यह तो एक-दो दिन में स्वत: गायब हो जाएंगे।
----
दिनभर साफ किए जा रहे कांवड़ मार्ग

जसपुर। कांवड़ियों को बेहतरीन सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मार्गों की लगातार सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईओ शाहिद अली ने बताया कि कांवरियों के मार्ग पर साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की गई है। सुविधा के लिए चूना भी डलवाया जा रहा है। गंतव्य मार्ग पर निशान बनाए गए हैं।
----
कांवड़ियों के लिए लगाए चिकित्सा सेवा शिविर
जसपुर। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए सुभाष चौक के आसपास तीन चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ हुआ। सेवा भारती के शिविर का पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, डॉ एमपी सिंह और सेवा भारती के जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर का व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, अशोक खन्ना अध्यक्ष हरिओम सिंह आदि ने और समदर्शी संस्था के चिकित्सा शिविर का तहसीलदार शुभांगी, संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने शुभारंभ किया।


----
पीलीभीत के कांवड़ियों का गदरपुर में किया स्वागत

गदरपुर। गौमुख गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर न्यूरिया पीलीभीत जा रहे कांवड़ियों के दल का गदरपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। न्यूरिया कॉलोनी पीलीभीत से 200 से अधिक कांवड़ियों का एक दल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। दल में शामिल न्यूरिया कॉलोनी निवासी अजीत विश्वास ने गोमुख गंगोत्री से कांवड़ में गंगाजल लेकर पीलीभीत के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। मंगलवार को कांवड़ियों का दल गदरपुर पहुंचा। यहां उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। वहां पंडित जंगीर लाल शर्मा, अनिल वशिष्ठ, डाॅ. सोनू विश्वास, गोपाल कश्यप, जीतू गुप्ता, संजीव कुमार, डाॅ. सुनील कुमार, विक्की रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed