फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ganesh Utsav begins, procession with pomp

गणेश उत्सव का हुआ श्रीगणेश, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav begins, procession with pomp
काशीपुर में गणेश प्रतिमा स्थापना के मौके पर पूजा करते गणेश मित्र मंडली के सदस्य। संवाद - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर/शांतिपुरी। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के लिए लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। सिडकुल उद्योग परिवार की ओर से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार शाम तीन बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई यात्रा शाम पांच बजे सिडकुल चौक पहुंची। यहां सजाए गए पांडाल में भगवान गणेश को स्थापित किया गया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा, पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान दिवाकर दूबे, राजेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर सिद्ध विनायक मंदिर गांधी कॉलोनी की शोभायात्रा बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे गांधी कॉलोनी पहुंची। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विशाल मेहरा, हैप्पी चौहान, बीनू देवल, अभिषेक कुमार, अमित देवल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, भुवन चंद लोहनी आदि थे।
विज्ञापन

इधर शांतिपुरी से सटे नगला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवदुर्गा महिला कमेटी व श्री गणपति सेवा समिति ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई नगला बाईपास, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, पंथवेसर व डीडीसी के शिव मंदिर से होकर वापस नगला व गोलगेट के मध्य स्थित पहुंची। यहां पंडित रमेश चंद्र जोशी ने भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। वहां समिति अध्यक्ष दीपा बिष्ट, नंदन बिष्ट, सोनाली, रेखा, गीता, उमा, नीरज, राज, सरस्वती, निरंजन, सविता, कुमकुम, नीलम, निजय, मनोज, मुकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदा देवी मेले में पहुंचेंगे पिथौरागढ़ के छोलिया नृत्य कलाकार
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी स्थित नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस बार मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए पिथौरागढ़ के सांस्कृतिक छोलिया नृत्य एवं कुमाऊंनी झोड़ा चांचरी के जाने-माने गायक कलाकारों की टीम को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रधान पुजारी नारायण कोरंगा, पोखर कोरंगा, बिशन कोरंगा, हयात, विनोद, महेश, कपिल, गुलाब, देवेन्द्र कोरंगा, जसवंत, ललित, खुशाल आदि थे। संवाद
पूर्व विधायक ने स्थापित की भगवान गणेश की प्रतिमा
रुद्रपुर। किच्छा के वार्ड संख्या 16 स्थित विकास कॉलोनी में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की मौजूदगी में की गई। वहां आयोजक मंडल के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय, सभासद सतीश गुप्ता, क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठौर, नामित सभासद चंदन जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, विशाल शर्मा, परमेश वर्मा, रोहित कुमार, ओमवीर गंगवार, तुला राम राठौर, सुनील यादव, अनिल कुमार, मनीष मेहरा, मनोज जोशी, गुलशन कुमार आदि थे। संवाद
तीन सितंबर तक रोज होगी मंदिर में पूजा-अर्चना
काशीपुर। गणेश चतुर्थी पर कई लोगों ने अपने घरों में श्रीगणेश की स्थापना की है। छोटे नीम के पेड़ के नीचे होने वाला सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव इस वर्ष मोहल्ला रहमखानी स्थित बांके बिहारी मंदिर में होगा। मंदिर में रोज रात आठ बजे से श्री गणेश झांकी प्रदर्शनी व पूजा अर्चना तीन सितंबर तक होगी।
बुधवार को गणेश मित्र मंडली के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने छोटे नीम के राजा (गणेश प्रतिमा) की गाजे बाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर बांके बिहारी मंदिर में स्थापना की। शोभायात्रा डाक्टर लेन, पुरानी सब्जी मंडी से विभिन्न मार्गों से होते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंची।
आयोजक समिति गणेश मित्र मंडली के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर अरोरा ने बताया कि आज रात से गणेश जी की झांकी प्रदर्शनी और पूजा कार्यक्रम आरंभ होगा, जो तीन सितंबर तक चलेगा। चार सितंबर को गणेश प्रतिमा की नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिमा को गिर्जिया (रामनगर) ले जाकर कोसी नदी में विसर्जन किया जाएगा।

अरोरा ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण दो साल तक छोटे नीम के पेड़ के नीचे गणेश महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था इसलिए इस साल भी बांके बिहारी मंदिर में आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गणेश मित्र मंडली के अध्यक्ष अजय टंडन, अनुराग ठाकुर, राजेंद्र कालड़ा, हर्षदीप अरोरा, अजय कुमार आदि थे।

शांतिपुरी में गणपति की मूर्ति के साथ श्रद्धालु।

शांतिपुरी में गणपति की मूर्ति के साथ श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed