गदरपुर। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि एनएच-74 पर गदरपुर बाईपास मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुकी है।
विधायक अरविंद पांडेय ने सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सुधारीकरण के लिए स्वीकृत दस करोड़ रुपये से दिनेशपुर सहित अन्य अंडरपास पर जीर्णशीर्ण सर्विस लेन का चौड़ाकरण और नवनिर्माण कराया जाएगा। बाईपास मार्ग पर प्रकाश और सुलभ शौचालय की व्यवस्था होगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर डिवाइडर पर पौधरोपण किया जाएगा। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था गल्फार के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष शर्मा ने बताया कि वर्षाकाल के बाद बाईपास मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू होगा। वहां चंकित हुड़िया, लवली गुड़िया, राकेश भुसरी, रोहित कुमार सुदामा, सचिन बत्रा आदि मौजूद थे। संवाद