फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   From 10th to decide what is to be: SSP

10वीं से ही तय कर लें, क्या बनना है : एसएसपी

Mon, 15 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 15 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
From 10th to decide what is to be: SSP

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि 10वीं के बाद ही यह तय कर लें कि खुद की रुचि और क्या बनने की तमन्ना है। साथ ही जिस पद को कैरियर बनाना है, उसके कामकाज की जानकारी जुटा लें। सफलता प्राप्त करने के लिए जरुरी है कि बड़े शहरों के अच्छे शहरों में रहकर पढ़ाई करें। क्योंकि बड़े शहरों में पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिलता है।

विज्ञापन

यह बात एसएसपी भरणे ने सिटी क्लब में अमर उजाला के लक्ष्य 2015 एजुकेशन फेयर के समापन अवसर पर कही। मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाईस्कूल और इंटर में आए अंकों के आधार पर भविष्य के लिए विषय और कैरियर का चुनाव न करें। कैरियर का चुनाव करते समय रुचि का ध्यान रखना चाहिए। मोबाइल का कम से कम प्रयोग और अच्छे दोस्तों से संपर्क रखें। कहा कि उच्च शिक्षा या कैरियर को सही दिशा दिलाने के लिए सरकारी संस्थान मददगार साबित होते हैं। किसी भी विषय की किताबी जानकारी के अलावा व्यवहारिक जानकारी अच्छे भविष्य के लिए आवश्यक है। एसएसपी भरणे ने कहा कि यह बात दिमाग से निकाल दें कि अच्छे अंक लाने वाले ही अच्छा कर सकते हैं। कहा कि कम अंक लाने के बाद भी यदि लगन और मेहनत से तैयारी की जाए तो बड़े से बड़ा लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है। मेधावियों को संबोधित करते हुए एसएसपी की पत्नी एवं शिक्षा विभाग में वित्त अधिकारी (एमएससी केमेस्ट्री) दीपाली भरणे ने कहा कि जितनी मेहनत करोगे भविष्य की उतनी की ऊंची उड़ान भरोगे। कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय और लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहना जरूरी है। इस दौरान मेधावियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed