फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Freedom fighter fighter Kesar Singh Negi dies

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter fighter Kesar Singh Negi dies
मृतक केसर सिंह नेगी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आजाद हिंद फौज में इंटेलीजेंस अफसर रहे केसर सिंह नेगी का का निधन हो गया। हार्ट अटैक आने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 98 वर्ष के थे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्राम कुंडेश्वरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी पुत्र स्व. भगवान सिंह को सात मार्च की शाम को हार्ट अटैक आने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नेगी का जन्म 1922 में रंगचौड़ महिचौरी चमोली में हुआ था। वह गढ़वाल रायफल्स में भर्ती होने के बाद दूसरे विश्व युद्ध में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह राजस्थान आर्म्ड पुलिस में डीएसपी के पद पर भी तैनात रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मनोज जोशी ने बताया कि केसर सिंह जिला पंचायत सदस्य भी रहेे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को कुंडेश्वरी स्थित पथरी श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। रुद्रपुर से आई पुलिस गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी। एसडीएम सुंदर सिंह, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने भी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्रों शैलेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी और वाईएस नेगी ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में महेंद्र सिंह लोहिया, प्रताप सिंह, सुशील गुड़िया, राकेश लखेड़ा, धीरेंद्र नेगी, चौधरी ओमप्रकाश आदि शामिल हुए।

ाशीपुर कुंडेश्वरी में सलामी देते पुलिस गारद।

ाशीपुर कुंडेश्वरी में सलामी देते पुलिस गारद।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed