फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Free treatment done by more than one lakh through MSWY

एमएसबीवाई के जरिए एक लाख से अधिक ने कराया मुफ्त इलाज 

Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर।
कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Free treatment done by more than one lakh through MSWY
एमएसबीआई - फोटो : amar ujala

प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना ने लोगों को संजीवनी दी है। प्रदेश के 12 लाख परिवार इस योजना से जुड़े हैं, जिनमें एक लाख से अधिक लोगों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया। इनमें देहरादून में सर्वाधिक 48 हजार और रुद्रप्रयाग में सबसे कम 435 लोगों ने योजना का लाभ उठाया।

विज्ञापन


अप्रैल-2015 से स्वास्थ्य विभाग के अधीन चल रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दूसरा चरण पूरा होने वाला है। प्रदेश के 11 लाख, 97 हजार 59 परिवार इस योजना से जुडे़ हैं। एक लाख छह हजार 296 परिवारों ने योजना के जरिए इलाज कराया। योजना का लाभ उठाने में नैनीताल के 18584, हरिद्वार के 11 हजार 335 परिवारों ने और ऊधमसिंह नगर के 11 हजार 576 सदस्यों ने उपचार कराया। एमएसबीवाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह ने बताया कि योजना के दूसरे चरण की अवधि नवंबर आखिर में पूरी हो रही है। योजना को तीसरे चरण में जनहित में अधिक मजबूत बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। नवंबर के बाद तीसरे चरण के कार्य के लिए नई बीमा कंपनी से करार होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार
जिला             पंजीकृत परिवार             इलाज कराया
देहरादून                 1,73,765             48,178
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल                 1,14,497             18,584
ऊधमसिंह नगर         2,064,72         11,576
हरिद्वार                 1,82,871                 11,353
टिहरी                     86,813                 1824 
अल्मोड़ा                 85,459                 1802
पौड़ी                     77,450                     2400
पिथौरागढ़             72,643                     4266
उत्तरकाशी             48,918                 2503
चमोली                 47,582                     1414 
बागेश्वर                 35,257                 1507
रुद्रप्रयाग                 34,740                 435 
चंपावत                 30,592                 454 



गरीब परिवारों को 1.75 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में सामान्य रोग में 50 हजार रुपये और गंभीर बीमारी में एक लाख 25 हजार रुपये के मुफ्त उपचार की सुविधा है। इस सुविधा का लाभ गरीबी रेखा के नीचे और आयकर की सीमा में न आने वाले परिवार ही उठा सकते हैं। पेंशनर्स को भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकता है। इसके सरकारी अस्पताओं और कुछ निजी अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed