{"_id":"678bfe4f4be4e02e5e0fa899","slug":"fraud-of-rs-7-lakh-in-the-name-of-getting-visa-for-england-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-119945-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इंग्लैंड का वीजा दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इंग्लैंड का वीजा दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी
Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। इंग्लैंड का वर्किंग वीजा दिलवाने के नाम पर 7.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सरौंजा थाना नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम सुनपहर खटीमा के मूल निवासी हैं और हाल ओमेक्स रिवेरा रुद्रपुर निवासी सुखदीप सिंह को काफी समय से जानता है। आरोप है कि सुखदीप ने उसे बताया था कि वह लोगों को पढ़ने और कार्य करने के लिए वीजा दिलवाता है। उसको इंग्लैंड का वर्किंग वीजा 13 लाख रुपये में दिलवा देगा। सुखदीप ने उससे एक खाता खुलवाया और उसकी सारी डिटेल अपने पास रख ली। इंग्लैंड भेजने की रकम को उसी खाते में जमा करवाया। विभिन्न तिथियों में सात लाख 10 हजार रुपये जमा करवाए। सुखदीप उसे आश्वासन देता रहा कि उसका कार्य चल रहा है। अब वह उसका फोन भी नहीं उठाता है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।