{"_id":"64e500a963d653ed1b0cc334","slug":"fraud-case-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-2897-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्लॉट का सौदा करने के चक्कर में गंवा दिए बारह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्लॉट का सौदा करने के चक्कर में गंवा दिए बारह लाख रुपये
Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ओमेक्स कॉलोनी में प्लॉट का सौदा करने पर एक व्यक्ति के बारह लाख रुपये डूब गए। आरोप है कि सौदा रद्द होने पर प्लॉट स्वामी उसके रुपये वापस नहीं कर रहा है। साथ ही प्लॉट स्वामी ने उसे पुराने चेक देकर अब प्लॉट किसी अन्य को बेच दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्लॉट स्वामी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खेड़ा निवासी केसर अली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 14 मार्च 2022 को उन्होेंने नैनीताल रोड स्थित ओमेक्स कॉलोनी निवासी विवेक गुप्ता और उनकी पत्नी स्वीटी गुुप्ता से काॅलोनी में एक प्लॉट का 47,33,520 रुपये में सौदा किया। उन्हाेंने उसी दिन बयाना के तौर पर गुप्ता दंपती को सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये स्टांप के जरिए दिए थे। इसके अलावा बाकी रकम 28 अगस्त 2022 को देने की बात हुई लेकिन इससे पहले प्लॉट का सौदा रद्द हो गया। इसके बाद प्लॉट स्वामी ने उन्हें बारह लाख रुपये के दो चेक दिए। जो 31 अक्तूबर 2022 तक मान्य थे। इधर प्लॉट स्वामी ने भी उन्हें बैंक में चेक लगाने से मना किया। आरोप है कि अब तक प्लॉट स्वामी ने उन्हें रुपये नहीं दिए हैं और टालमटोली कर रहा है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।