फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four youths locked a man in a room and beat him up in rudrapur

Uttarakhand: रुद्रपुर का डरावना मंजर...चार युवकों ने व्यक्ति को कमरे में बंद करके की पिटाई, बेटे पर भी किए वार

Mon, 27 Oct 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

सुभाष काॅलोनी में चार युवकों पर एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटे को भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Four youths locked a man in a room and beat him up in rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की सुभाष काॅलोनी में चार युवकों पर एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटे को भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर 29, सुभाष कॉलोनी निवासी जाकिर ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात को वह किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में खड़े नजीम, अरमान, सूरज व शाहरूख उसे खींचते हुए कमरे में ले गए और मारपीट की। उसने घर पहुंचकर बेटे को जानकारी दी। जब बेटे ने आरोपियों के पास जाकर घटना पर विरोध जताया तो उस पर भी हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed